*वाराणसी चोलापुर*
चोलापुर थाना क्षेत्र के रजला गांव में पंचायत भवन पर सुबह 7 बजे से मनरेगा मजदूरों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया यह मजदूर अपनी मजदूरी ना मिलने की वजह से धरना दे रहे हैं। सुबह से ही मजदूर पंचायत भवन पर एकत्र होने लगे.. धीरे धीरे भीड़ की संख्या लगभग 300 के पास पहुंच गई। सभी मजदूर एक स्वर में आवाज उठा रहे थे कि ग्राम प्रधान,ग्राम विकास अधिकारी( सेक्रेटरी )ने मिलकर मजदूरों से काम करवा लिया लेकिन पैसों का भुगतान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वालों का कहना है कि प्रति व्यक्ति करीब 10000₹ का भुगतान रुका हुआ है। लॉकडाउन में मजदूर खाने और जरूरी रोजमर्रा की चीजों को तरस रहे हैं। एक पैसे भी नहीं हैं,बच्चे घर में भूखे तड़प रहे हैं किन्तु सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। यहा तक हद तब हो गई जब गांव के सरपंच एक बड़े लोगों ने सेक्रेटरी को फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ और ग्राम सभा रजला में ग्राम प्रधान द्वारा भी बहुत सारी धांधली सामने आ रही है। कोई कार्य समय पर पूरा नहीं हो रहा है, कोई कार्य शुरू भी हुआ वह सभी कार्य अधूरा रुका हुआ है। गांव वालों के अनुसार एक खडंजा आधा अधूरा बिछाया गया उसकी इंट बेच दिया गया और खडंजा भी अधूरा रह गया। आंगन बड़ी केंद्र बनाने का कार्य शुरू हुआ उसकी भी निर्माण सामग्री बेच दी गई।गांव में पिछले 5 साल में एक भी नाली,खडंजा का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया मजदूरों के जॉब कार्ड तक गायब कर दिए गए हैं और वहां पर उपस्थित मनरेगा मजदूर मांग कर रहे हैं कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए।


More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ