वाराणसी – 17 दिसम्बर — कपसेठी थानाक्षेत्र के भिटकुरी गांव में आज सुबह ६ बजे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई राहगीरों के द्वारा मृत युवक की शिनाख्त बड़ागॉव थानाक्षेत्र के बलुआं गांव निवासी संजय पटेल के रूप में की गई जिसकी सुचना मृत व्यक्ति के परिजनों को दी गई । मौके पर पहुंचे परिजन शव को उठाकर घर बलुआं लाये और १०० पर पुलिस को सुचना दिया । सुचना पर पहुंची बड़ागॉव पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार ३८ वर्षीय मजदुर संजय पटेल एक दशक पुर्व बनारस से आकर बलुआं गांव में खुद की जमीन खरीदकर मकान बनवाकर अपनी विधवा मां एवंं पत्नी शीला पटेल के साथ रहने लगा और मजदुरी करके अपना और परिजनों का जिविकोपार्जन करने लगा । नित्य की भांती वह कल सुबह ८ बजे गांव के ही हरिजन बस्ती के कुछ लोग जो मजदुरी का कार्य करते हैं साईकिल से कपसेठी थाना क्षेत्र के सेवापुरी पहुंचा और वहां से सबके साथ बस द्वारा वाराणसी के लिये रवाना हो गया रात में वापस आने पर भिटकुरी गांव के पास कुछ लोगोंं के साथ शराब का सेवन किया संभावना जताई जा रही है की शराब पीने के दौरान ही साथ में पी रहे लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई के दौरान चेहरे और सर में लगी चोट की वजह से उसकी मौत हो गई और साथ में पीने वाले उसे वहीं छोड़कर भाग निकले । सुचना पाकर मौके पर पहुंचे एस डी एम पिण्ड्रा डा० एन एन यादव,सी ओ बड़ागॉव प्रीती त्रिपाठी एवं प्रभारी ने मामले की पुछताछ की । मृतक पत्नी ने साथ मे काम करने वाले मजदुर द्वारा हत्या किये जाने का आरोप लगाया है । मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है जो क्रमश: दस और बारह वर्ष के है ।
रिपोर्टर–सतीश कुमार

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max