*मकान निर्माण के दौरान हाइटेंशन तार से टच हुआ सरिया, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने से मैसर अली की मौत हो गई।मैसर अली की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रकसौली गांव की है जहा मैसर अली अपना मकान बना रहा था,मकान में लगने वाली सरिया को सीधा कर रहा था तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन की तार में सरिया छू जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार का पेट पालता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया हैl

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-