June 14, 2026

मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगद सहित आभूषण,बर्तन किया चोरी-

Spread the love

*मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगद सहित आभूषण,बर्तन किया चोरी*

 

रोहनिया-राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशाहपुर में चोरों ने बीती रात में राम सिंह के घर में नकदी सहित सोने के जेवर और पीतल के बर्तन तक चुरा लिए। राम सिंह का गांव में दो मकान है। एक मकान बस्ती के बीच में है। उससे थोड़ी दूर वे लोग खेत की ओर बने दूसरे मकान में रात में आकर सोते थे। शुक्रवार की रात भी लोग किसी खेत वाले मकान पर थे। राम सिंह का बेटा वीरेंद्र शनिवार की सुबह गांव के मकान पर गया तो ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने घर के सारे कमरों का ताला तोड़कर उन्हें खंगाल डाला है। घर के सारे सामान इधर-उधर बिखरे थे। राम सिंह ने बताया कि ढाई लाख रुपए नगद के साथ तीन सोने की अंगूठी, 9 जोड़ी चांदी की लहरी सोने की कान की बाली चोरों ने चुरा लिया। इनवर्टर में लगी बैटरी, पीतल का हंडा, गिलास और फूल की थाली भी उठा ले गए। राम सिंह ने चोरी की इस घटना से डायल 112 के साथ जक्खिनी पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दी।