12. *जनपद मऊ* मऊ पुलिस द्वारा जनपद में की गई कार्यवाही में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नाजायज तमंचा मय कारतूस के बरामद किया गया है. *116 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर 06 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं और शराब बनाने की एक भट्ठी नष्ट की गई है.*
13. *जनपद मऊ* आज दिनांक 01.09.20 को मुख्तार असांरी गैंग IS191 के सहयोगी व मऊ में चिन्हित वसूली माफिया सुरेश सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली मऊ द्वारा *अपराध व अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति कुल 04 बसें कीमत लगभग 86 लाख रूपया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी हैं.* उल्लेखनीय है कि सुरेश सिंह वसूली गैंग डी-32 का सदस्य है तथा जनपद में वसूली माफिया के रूप में चिन्हित है तथा वर्तमान में जेल में निरूद्ध है.
14. *जनपद सीतापुर* थाना तालगाँव पुलिस द्वारा *गोकशी की घटना कारित कर लोक व्यवस्था प्रभावित करने वाले पेशेवर अभियुक्त रफी निवासी ग्राम मिंयागंज थाना बिसवां जनपद सीतापुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (N.S.A.) 1980 की कार्यवाही की गयी है.* थाना तालगाँव पुलिस द्वारा दिनांक 13.07.2020 को अभियुक्त रफी को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से एक अदद तराजू, तीन बाट, दो मोटर साइकिलें बरामद हुई थी व अभियुक्त को जेल भेजा गया था. घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त गण पर पूर्व में ही N.S.A. की कार्यवाही की जा चुकी है.
15. *जनपद सीतापुर* थाना सदरपुर पुलिस की तीन टीमों द्वारा चेकिंग के दौरान *गोवध निवारण अधिनियम व 7 C.L.A. ACT मे प्रकाश मे आये अभियुक्त* इश्तियाक, राफे निवासीगण भिठना फर्र थाना रेउसा,सीतापुर, कलीम निवासी ग्राम मधवापुर थाना सदरपुर,सीतापुर, इसराईल निवासी ग्राम धरमपुर थाना सदरपुर,सीतापुर, जुनैद निवासी मियांगंज थाना बिसवां,सीतापुर, मो.उस्मान निवासी छोटा चौराहा थाना बिसवां,सीतापुर, मोमीन उर्फ मन्ना निवासी ग्राम कोठिला थाना सदरपुर,सीतापुर व जमील निवासी निवासी अकवापुर थाना बिसवां, सीतापुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. *अभियुक्तगण द्वारा श्री अजय वर्मा की गाय व भैंस चोरी करके गन्ने के खेत मे जाकर गाय का वध कर दिया गया था. अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद बांका, दो अदद छूरी, एक अदद लकडी का बोटा बरामद हुआ है.*
16. *जनपद सीतापुर* थाना तंबौर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर *अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश* करते हुए अभियुक्तगण रमेश जनपद सीतापुर व बब्बू उर्फ बाबूराम निवासी ग्राम सोनावा थाना रेउसा जनपद सीतापुर को तुलापुरवा मोड़ पर स्थित बाग से गिरफ्तार किया *जिनके कब्जे से 07 तमंचा, 04 पुरानी बन्दूक,01अर्द्धनिर्मित बन्दूक व अवैध असलहे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं.*
17. *जनपद सीतापुर* थाना खैराबाद पुलिस द्वारा आज *गैंगेस्टर एक्ट थाना खैराबाद जनपद सीतापुर में वांछित अभियुक्त* सुरेश निवासी ग्राम जलालपुर थाना महोली, सीतापुर को आर.टी.ओ. आफिस के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. अभियुक्त सुरेश उपरोक्त लगभग 01 माह से वांछित चल रहा था.
18. *जनपद अमरोहा* थाना हसनपुर में दिनाँक 03.01.2017 को नाबालिग से दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना हसनपुर पर धारा 376(2) भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ था. *प्रभावी पैरवी के चलते दिनाँक 31.8.20 को माननीय न्यायालय किशोर न्याय बार्ड द्वारा बाल अपचारी को धारा 376(2) भादवि व पोक्सो एक्ट में 03 वर्ष कारावास से दण्डित किया गया है.*
19. *जनपद कुशीनगर* कुशीनगर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर भैरोगंज तिराहे के पास से शातिर चोरों के गैंग के एक सदस्य आजाद अली निवासी अकबरपुर थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौक़े से उसके तीन साथी भाग निकले. *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल लगभग 1.5 किलो चाँदी, 3.2 ग्राम सोना तथा चोरी करने के उपकरण, डुप्लीकेट 14 चाभियाँ, आर्टीफीशयल ज्वैलरी के अतिरिक्त ज़ेवरात तौल करने वाली इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू, 01 अवैध तंमचा व कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी.* पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि भागे तीन साथियों के साथ थाना जटहां बाजार अन्तर्गत भैरोगंज बाजार में ज्वैलरी की दुकान में 23.08.2020 की रात्रि में हुई चोरी की घटना के साथ ही कई अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी किया था व थाना नेबुआ नौरंगिया व हाटा थाना क्षेत्रों में भी नकबजनी की थी.
20. *जनपद अंबेडकरनगर* थाना अकबरपुर पुलिस द्वारा न्योता रिया बाईपास हाईवे पर चेकिंग के दौरान *03 शातिर चेन स्नेचरों* प्रदीप कुमार वर्मा निवासी जलालपुर रोड थाना अकबरपुर, आदित्य वर्मा निवासी थाना सम्मानपुर अंबेडकर नगर व अमित कुमार सोनी निवासी सुनार गली थाना बसखारी अंबेडकर नगर को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 01 टूटी हुई जंजीर सोने की, 01 टूटा हुआ कुंडा सोने का, 01 जंजीर गली हुई सोने की व 01 जंजीर सोने की कुल कीमत लगभग 95000₹ एवं 01 तमंचा व कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बरामद करने में सफलता हासिल की है.*
21. *जनपद जौनपुर* थाना केराकत पुलिस द्वारा शातिर अपराधी व हत्यारे एवं लुटेरे आनंद सिंह व शुभम उर्फ दीपेंद्र द्वारा जुर्म जरायम से अर्जित संपत्ति को *गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क करते हुए उनके 01-01 मकान कीमत लगभग 50,00,000₹ को मुनादी कराते हुए जब्त किया गया है.*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-