पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मंत्री श्री अनिल राजभर, श्री कपिल देव अग्रवाल तथा श्रीमती स्वाति सिंह
ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई दी
लखनऊः दिनांकः 23 जुलाई, 2021
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री श्री अनिल राजभर, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाति सिंह ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्रीगण ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु को सर्वाच्च स्थान प्रदान किया गया है। आस्था और श्रद्धाभाव से गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जनता से गुरु पूर्णिमा का पर्व कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए ही मनाये जाने की अपील की है।
सम्पर्क सूत्र : धर्मवीर खरे

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-