April 15, 2026

मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा- अजय मिश्रा

Spread the love

मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, समाजवादी पार्टी का यह प्रोपेगेंडा है, एक समाज को धोखा देने वाले एक जिसे मैं असलम राजभर का नाम दिया हूं. ऐसे आदमी को सामने करके पर्दे के पीछे से एक गेम कर रही है. जिसे राजभर समाज अच्छी तरह समझता है. योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर का हमला यही नहीं रुका. उन्होंने कह दिया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2007 के विधानसभा चुनाव में सपा ने एक भी टिकट राजभर समाज के बेटे को नहीं दिया. मंत्री राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि, 5 दिन पहले 5 सीएम बना रहे थे, ओवैसी को मुख्यमंत्री बना रहे थे, वो मनोरंजन के साधन हैं, न समाज और न राजभर समाज इसे गंभीरता से लेता है.

 

यूपी में कांग्रेस का नामलेवा नहीं बचेगा —

 

23 तारीख को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. योगी सरकार के मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, यह जो कांग्रेसियों का घड़ियाली आंसू बहाने परंपरा है, इसको देश भूला नहीं है. प्रियंका गांधी है कि दादी की बात को देश याद किया है इनके बाबा खानदान की बात को भी देश याद किया है. गरीबी मिटाओ का नारा इंदिरा गांधी ने 70 के दशक दिया था. आज हम कहां खड़े हैं यह लोग बात करेंगे ? यह गरीब बहुत अच्छी तरीके से समझता है. इस बार कांग्रेस का नाम लेने वाला पूरे यूपी में कोई नहीं बचेगा-अनिल राजभर