*मंडुआडीह पुलिस नही मानती मुख्यमंत्री व उच्च न्यायालय का आदेश*
*बंद नहीं हुआ अब तक धर्मस्थल से लाउडस्पीकर से तीव्र ध्वनि प्रदूषण*
*क्षेत्रीय लोगो में बढ़ता जा रहा रहा रोष*
*पिछले दिनों खबर चलने के बाद भी मंडुआडीह पुलिस ने संवेदनशील मसले को नही लिया गंभीरता से*
वाराणसी।मंडुआडीह बाजार स्थित एक धर्मस्थल से अभी भी तेज ध्वनि में लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण हो रही है जबकि उच्च न्यायालय का आदेश था की धार्मिकस्थलों से लाउडस्पीकर उतारा जाए या उनकी ध्वनि इतनी कम कर दी जाए ताकि वो धर्मस्थल के परिसर से बाहर ना जा सके।इस आदेश के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री की सख्ती के उपरांत सभी धार्मिकस्थलों से लाउडस्पीकर या तो लोगो ने खुद उतार लिए या प्रशासन ने उतरवा दिया या उनकी आवाज को कम कर दिया गया।किंतु कुछ स्थान पर पुलिस प्रशासन के ध्यान ना देने पर यथास्थिति कायम हो गई है।पिछले दिनों ही खबर के माध्यम से मंडुआडीह पुलिस का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया था।लेकिन मंडुआडीह पुलिस के कान में जूं तक नहीं रेंगा।जबकि ये संवेदनशील मसला है इस मसले पर क्षेत्रीय लोगो में जबरदस्त रोष है, प्रातः काल लाउडस्पीकर के तेज आवाज से लोगो के नींद में खलल पड़ रही है और लोग पुलिस प्रशासन को कोस रहे है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-