June 12, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, लखनऊ में बिजली विभाग के छह अधिशासी अभियंता होंगे निलंबित-

Spread the love

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, लखनऊ में बिजली विभाग के छह अधिशासी अभियंता होंगे निलंबित

लखनऊ में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी पर विभाग कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। छह अधिशासी अभियंता निलंबित होंगे। जबकि कई जेई और सहायक अभियंता पर कार्रवाई की तैयारी है। अधिशासी अभियंताओं के वेतन फंड से इसकी रिकवरी करने की तैयारी है।राजधानी के सभी 26 खंडों में अस्थायी कनेक्शन से स्थायी कनेक्शन को लेकर खूब खेल हुआ। इनमें से कुछ को बर्खास्त तक किया जा सकता है। इसकी जांच रिपोर्ट चंद सप्ताह पहले ही शक्ति भवन को तीन सदस्यीय टीम द्वारा सौंपी जा चुकी है। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन द्वारा यह कार्रवाई की जा सकती है।

जांच टीम ने पाया कि अस्थायी कनेक्शन का जो राजस्व जमा होना चाहिए था वह जमा नहीं किया गया और उपभोक्ता से मिलीभगत करके स्थायी कनेक्शन दे दिया गया। इससे करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान बिजली महकमे को हुआ।