June 22, 2026

भौकाल 2 आईपीएस नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित-

Spread the love

*भौकाल 2 आईपीएस नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित*

लखनऊ। आईपीएस ऑफिसर नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित वेब सीरीज भौकाल 2 ने धूम मचा रखी है। एमएक्स प्लेयर पर हाल ही में लॉन्च हुई इस सीरिज में शहर के कलाकारों ने भी अपनी छाप छोड़ी है।नवनीत सिकेरा का किरदार निभाने वाले मोहित रैना ने खाकी वर्दी वालों के अथक प्रयासों को नमन किया। भौकाल 2 नवनीत सिकेरा के जीवन से प्रेरित 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज है जिसमें मोहित रैना एसएसपी नवीन सिकेरा के रूप में नजर आते हैं। जिनका मकसद सेवा को खुद से ऊपर रखना है। इसमें 2003 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कहानी और अराजकता की गाथा का जीवंत चित्रण किया गया है। भौकाल 2 जतिन वागले द्वारा निर्देशित है और इसमें बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर, प्रदीप नागर, गुल्की जोशी, अजय चौधरी, अमलेश जायसवाल, रूबल जैन, रश्मि राजपूत और स्वर्गीय मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।