April 23, 2026

भूसा के भाव ने बिगडा़ गौशाला का बजट-

Spread the love

*प्रयागराज न्यूज़:-भूसा के भाव ने बिगडा़ गौशाला का बजट*

 

*हनुमानगंज:-* प्रदेश सरकार आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिये भले ही गाँव गाँव में गौशाला की व्यवस्था इस लिये की जिससे फसल की सुरक्षा और जानवरों की जीवन रक्षा बरकरार रहे किन्तु भूसे के भाव ने सभी गौशालाओं की गणित बिगाड़ दी है धान की फसल के बाद पुवाल के दम पर इन गौशालाओं की रसद सामग्री चलती रही किन्तु गेहूं के फसल के बाद स्थिति सुधरने के स्थान पर और बिगड़ गयी भूसा का बाजार इतना गर्म हो गया कि आवारा जानवरों के सामने भूसा दिखायी नहीं दे रहा है जो व्यक्ति पशु पाले है उनकी हालत इस समय पतली हो गयी हैं गौशाला का बजट तो यथावत कागजों पर दौड़ रहा है किन्तु मौके की नजाकत कुछ और ही है भूसा और हरा चारा और पानी की व्यवस्था किसी भी गौशाला में उपलब्ध नहीं है गौशाला से जानवरों को खोल कर संचालक अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ले रहे हैं इस चिलचिलाती धूप में चारा और पानी के लिये जानवरों को जगह जगह भटकना पड़ रहा हैं।