*भूमाफिया राम प्रवेश यादव के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, कुल 16 करोड़ की सम्पत्ति की गई कुर्क*
आज दिनांक 18.09.2020 को जनपद देवरिया के भूमाफिया राम प्रवेश यादव पुत्र जगत नारायण यादव निवासी अमेठी (देवरिया खास) थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत अभियुक्त की कुल 16 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है तथा इस संपत्ति को कस्टोडियन तहसीलदार सदर जनपद देवरिया के अधीन सुपुर्द कर दिया गया है।
कुर्क संपत्ति का संक्षिप्त विवरणः-
01. भूमि/प्लॉट 21
02. भवन/इमारत 02
03. ईट का भट्टा 01
04. पोल्ट्री फार्म 01
05. अण्डा फार्म 01
06. चार पहिया वाहन 03 ( फॉरचूनर, स्कार्पियो, ट्रैक्टर)
07. दो पहिया वाहन 04
उपरोक्त कुल सम्पत्ति की कीमत 16 करोड़ रुपये है।
सादर,
पुलिस अधीक्षक, देवरिया

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-