उत्तर प्रदेश – चित्रकूट। शहर से लेकर गांव तक गांव से लेकर मौजा तक मौजे से फिर जंगल तक सिर्फ भूमाफियाओं का आतंक धर्मनगरी की मिट्टी पर अवैध रूप से डाका डाल मुहँ बाए बैठे हुए हैं और विभागीय अफसर कुम्भकर्णीय निद्रा में विलीन हुए पड़े हैं।
शहर के सेंट थॉमस स्कूल खुटहा के पास, रामकृपा चिकित्सालय रानीपुरभट्ट के पीछे से लेकर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के सामने के क्षेत्र अमानपुर, छिपठहरी तरौहा व तमाम वीआईपी इलाकों पर माफियाओं ने किसानों की ज़मीन पर मामूली लिखापढ़ी कर औने पौने दाम देकर जमकर प्लॉटिंग की जा रही है जिसमे तहसील से खेतीहर भूमि को आबादी में तब्दील करवाये बिना आबादी बसाने की तैयारी करते हुए जमकर प्लाट बेचे जा रहे है साथ ही बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग कर सरकारी राजस्व की चोरी की जा रही है पर कोई अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं रहा है। जल्द बड़े सिंडिकेट का होगा पर्दाफाश।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-