*दुखद ख़बर बुलंदशहर से*👇👇
*भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगे भाईयों समेत पांच की मौत, 6 घायल*
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो टकरा गई। इस भीषण हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर के रहने वाले श्रद्धालु बाबा केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। मंगलवार की सुबह गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास इनकी स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी कैंटर से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में हार्दिक माहोर (6) पुत्र हरेंद्र सिंह, वंश (5) पुत्र हरेंद्र सिंह, पारस (22) पुत्र ओम प्रकाश, शालू (22) पुत्री उमेश कुमार (निवासी देवीपुरा बुलंदशहर) और हिमांशु अग्रवाल (25) पुत्र नीरज की मौत हो चुकी थी। वहीं, जसवंत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी काहिरा थाना कोतवाली देहात, दामिनी पुत्र ओम प्रकाश सिंह मोहल्ला कटरा फिरोजाबाद, सिन्की पुत्री ओमप्रकाश सिंह, रिंकी पत्नी हरेंद्र सिंह, हरेंद्र पुत्र रोशन लाल देवी, बेबी पुत्र रोशन लाल निवासी देवीपुरा बुलंदशहर घायल हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-