वाराणसी/दिनाँक: 22 मार्च 2023 (सू0वि0)
*भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान*
*भिक्षुको की काउसिलिंग की गयी तथा भिक्षा न मॉगने हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक किया गया*
वाराणसी। जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में चलाये जा रहे भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के अन्तर्गत आज़ दिनांक 22 मार्च, 2023 को शहर वाराणसी के कैंट, दशाश्वमेध, कोतवाली, रामनगर, राजेन्द्र प्रसाद घाट, गिरजाघर, गोदौलिया चौराहा, बॉसफाटक, दुर्गाकुण्ड, संकट मोचन, मानस मन्दिर, बनकटे हनुमान जी, आदि स्थानों पर भिक्षुको की काउसिलिंग, जागरूकता प्रचार–प्रसार किया गया तथा लोगों को प्रोत्साहित करते हुए भिक्षा लेना व देना अपराध है का
संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान कैंट क्षेत्र में 5 भिक्षुकों, दशाश्वमेध क्षेत्र में 04 भिक्षुकों, दुर्गाकुण्ड क्षेत्र में 09, सिगरा क्षेत्र में 08, तथा कोतवाली क्षेत्र में 03 भिक्षुको की काउसिलिंग की गयी तथा भिक्षा न मॉगने हेतु प्रोत्साहित एवं जागरूक किया गया एवं 04 भिक्षुकों को अपना घर भेजा गया। 01 भिक्षुक को गृह जनपद भेजा गया तथा 05 भिक्षुकों को परिवार के सुपुर्द किया गया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ