*भारत सरकार के आर्थिक सर्वे में उत्तर प्रदेश को मिली तारीफ..*
योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की जम कर तारीफ।
WHO के बाद अब आर्थिक सर्वे में भी बजा योगी सरकार का डंका।
योगी सरकार का कोविड प्रबंधन देश और दुनिया में कोरोना से निपटने का सबसे अचूक माडल बन गया।
WHO और दुनिया भर की तारीफ के बाद अब 2020-21 के आर्थिक सर्वे में योगी सरकार के कोविड प्रबंधन की जम कर तारीफ हुई है।
आर्थिक सर्वे में माना गया कि अपने शानदार प्रबंधन के दम पर योगी सरकार उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रसार रोकने में सफल साबित हुई।
सीएम योगी द्वारा लाकडाउन का त्वरित निर्णय प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने में काफी प्रभावी रहा।
*”आर्थिक सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक रूप कोरोना के प्रसार की जितनी बड़ी आशंका की जा रही थी* *उससे बहुत कम मामले सामने आए हैं।*
*690 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर के घनत्व वाले प्रदेश की सरकार महामारी के प्रसार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने में सफल रही”।*
जिसके कारण भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कोरोना से लड़ाई में काफी मजबूत रही।
*देश में कोरोना जांच* करने के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है।
*कोविड वैक्सीनेशन* के मामले में भी उत्तर प्रदेश देश में सबसे अव्वल है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-