September 10, 2026

* भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस लिया*

Spread the love

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद दुनियाभर ने इस घटना की निंदा की जा रही है। सीसीएस की बैठक में शामिल होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई और आगे ऐसी वारदातें दोबारा ना हों इसको रोकने के बारे में भी चर्चा की गई।

बैठक में शहीदों के लिए मौन भी रखा गया, शहीदों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस लिया है, इस बारे में वाणिज्य मंत्रालय आगे की प्रक्रिया अपनाएगा। इस घटना के बाद भारत डिप्लोमैटिक कदम भी उठा रहा है। जेटली ने कड़े शब्दों में कहा कि ‘पाकिस्तान को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी’।

उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर जा रहे हैं और वहां से लौटकर राजनाथ सिंह कल इस मामले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इसपर चर्चा करेंगे और सबकी राय लेकर ही आगे बढेंगे।