*ब्रेकिंग*
भारत के दो राज्यों में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले ओडिशा के भूकंप आया उसके ठीक बाद उत्तराखंड में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। एक ओर जहां ओडिशा के मयूरभांज जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप आया, वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में झटके महसूस किए गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओडिशा के मयूरभांज जिले में शुक्रवार तड़के 2.13 मिनट पर यह भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। अभी तक यहां किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-