भारतीय सेना के जवानों को प्रार्थना सभा में बलात्कारी कहकर अपमानित करने वाले स्कूल प्रिंसिपल को शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है वहीं मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रतापगढ़ जिले के कुणी विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्द इकराम ने प्रार्थना सभा में छात्रों के सामने सैनिकों को कथित तौर पर ‘रेपिस्ट’ बताया था। स्कूल में हुई यह बात जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची तो इसका विरोध शुरू हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग तक जाम लगा दिया।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। बाद में थाने में आपत्ती दर्ज होने पर प्रिंसीपल मोहम्मद इकराम अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। यह मामला जब शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो शनिवार को शिक्षा विभाग ने भी इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-