July 6, 2026

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए फिर खास ऑफर लाया- अजय मिश्रा

Spread the love

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए फिर खास ऑफर लाया है. अगर आप भी माता वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है. इस ऑफर के तहत आप सस्ते में माता वैष्णो देवी का टूर कर सकते हैं.दरअसल, IRCTC टूरिज्म पर्यटन इस बार वैष्णो देवी के लोकप्रिय मंदिर में तीन रात और चार दिनों के टूर पैकेज लाया है. मां वैष्णो देवी का मंदिर देवी शक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है. माता रानी का दरबार लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. ये कटरा से 12 किमी दूर है. आईआरसीटीसी की तरफ से मां के दर्शन के लिए बेहद काम खर्च में टूर पैकेज तैयार किया गया है.

 

आईआरसीटीसी ने दी जानकारी–

 

इस खास ऑफर पैकेज की जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है. आईआरसीटीसी के अनुसार, इस पैकेज की कुल कीमत 5795 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होगी. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में सबकुछ.