June 11, 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल 17 मार्च को जौनपुर जिले में प्रवास पर रहेंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह कल 17 मार्च को जौनपुर जिले में प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंह दोपहर 12 बजे राम दयालगंज गहोरा, विधानसभा-मल्हनी, जौनपुर में बूथ समिति के साथ बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 1ः30 बजे बलरामपुर हाॅल, टी.डी. कालेज, जौनपुर में जिला पंचायत वार्ड प्रभारी तथा संयोजको के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 2ः30 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्रणा करेंगे। इसके पश्चात् ग्राम सरैया, ब्लाॅक धर्मापुर, जाफराबाद, मछलीशहर में ग्राम चैपाल के माध्यम से जनसंवाद करेंगे।