April 29, 2026

भातखंडे विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के गबन और फर्जी तरीके से भुगतान के आरोप में बर्खास्त कुलपति श्रुति सडोलीकर काटकर पर मुकदमा दर्ज हुआ- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

भातखंडे विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये के गबन और फर्जी तरीके से भुगतान के आरोप में बर्खास्त कुलपति श्रुति सडोलीकर काटकर पर मुकदमा दर्ज हुआ

 

 

राज्यपाल की संस्तुति के बाद बर्खास्त कुलपति और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है

 

कुलसचिव की तहरीर पर कैसरबाग थाने रिपोर्ट दर्ज की गई

 

 

भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लवकुश द्विवेदी ने तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व कुलपति श्रुति सडोलीकर और कई कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासनिक, वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे

 

 

राज्यपाल के आदेश पर कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए थे

 

10 दिसंबर को जांच आख्या स्वीकार कर उनको बर्खास्त कर दिया गया था