June 12, 2026

भाड़ में जाए कानून, देख लेंगे आचार संहिता

Spread the love

शिव सेना के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कानून एवं चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंंने लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता को लेकर विवादित बयान दिया है।संजय राउत ने रविवार को कहा कि आचार संहिता देख लेंगे। भाड़ में गया कानून। संजय राउत ने यह बयान महाराष्ट्र के ठाणेे जिले के मीरा-भायंदर में एक रैली को संबोधित करने के दौरान दिया। उन्होंने कहा, हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में जाए कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, वो अगर हम मन से बाहर नहीं निकालेंगे तो घुटन से होती है।
संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक भी है। यह पहली बार नहीं है जब संजय राउस विवादित बयान दे रहे हैं। इससे पहले भी वह कई विवादित बयानों को लेकर चर्चाएं बंटोर चुके हैं।