September 12, 2026

*भाजपा विधायक का दावा- वाराणसी में प्रियंका गांधी की जमानत जब्त हो जाएगी*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के उत्तर से बीजेपी विधायक रवींद्र जायसवाल ने विपक्ष को दगा हुआ कारतूस बताया है। उनका कहना है कि आज विपक्ष वाले खोका हैं और उसमें जब बारूद नहीं तो एक नहीं 500 खोके इकट्ठे हो जाएं तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

इनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने टाइम्स नाऊ से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ती हैं तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगा। केजरीवाल भी आए थे, हम तो चाहते हैं कि वो आएं। काशी बुद्धिजीवियों का गढ़ है।