लखनऊ। सूत्रों के मुताबिक
*भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने यूपी को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी रिपोर्ट।*
रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार से संतुष्ट संगठन।
उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
3 दिनों तक रहकर बीएल संतोष ने सरकार और संगठन की टटोली थी नब्ज।
मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और पार्टी के लोगों से की थी बात।
बीएल संतोष ने मीटिंग के आखिरी दौर में ट्वीट कर योगी सरकार की तारीफ की थी।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश में होगा चुनाव इस पर लगी मुहर।
संगठन और सरकार में बड़े बदलाव पर लगा विराम, अब नहीं होगा कोई बदलाव।
बीजेपी संगठन मंत्री बीएल संतोष की कल रात पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी मुलाक़ात।
बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश में शीर्ष नेताओं से किया है मंथन, कुछ दिन पहले संघ और बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच हो चुका है मंथन।
बीएल संतोषी रिपोर्ट के अनुसार योगी सरकार के खिलाफ कोई असंतोष अब यूपी में नहीं है। सीएम योगी के ही नेतृत्व में होगा चुनाव।
*सूत्र*



More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-