[यूपी चुनाव: भाजपा करीब 45 विधायकों का काट सकती है टिकट, दिल्ली में योगी-शाह ने नड्डा के साथ किया मंथन]
नई दिल्ली-:
========देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टिकट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की यूपी के आला नेताओं के साथ बैठक हुई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भगवा पार्टी अपने करीब 45 वर्तमान विधायकों का टिकट काट सकती है।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है, ”केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि जनता सरकार के खिलाफ गुस्से में नहीं है। लोगों में स्थानीय विधायकों के खिलाफ गुस्सा है।” सूत्रों ने आगे कहा कि टिकट न मिलने के डर से ऐसे विधायक और नेता चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा जल्द ही पहले व दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
*यूपी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, शाह और योगी भी हुए शामिल।*
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों को केंद्रीय चुनाव समिति में अंतिम रूप देने से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता भी इस बैठक में शामिल हुए। कोरोना से लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शरीक हुए।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-