July 15, 2026

भाजपा आईएएस अधिकारी बृजेंद्र सिंह को दिया टिकट

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, बीजेपी ने अपनी 20वीं सूची में 6 लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है तो वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में हरियाणा के हिसार से बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि बृजेंद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने आज ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया है।