*_गाजीपुर।_* भांवरकोल थाना क्षेत्रांतर्गत कुन्डेसर ग्राम सभा में भूत प्रेत के चक्कर में भतीजे ने पड़ोसी चाचा का कान काट दिया। जिससे उसका पूरा कान कट कर अलग हो गया। आनन फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली तहरीर के मुताबिक पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुन्डेसर गांव निवासी छोटकन पासवान के पुत्र देवशरण का अपने चाचा किशन उर्फ अमित से पहले से ही भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा है। इसी क्रम में आज मामूली विवाद के बाद भतीजे ने मुंह से ही चाचा का दाहिना कान जड़ से काट दिया। परिजनों ने आनन-फानन पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, साथ ही पुलिस को सूचना भी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिडि़त की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सबसे आश्चर्य की बात है कि पुलिस उसे लेकर गोड़उर सीएचसी ले गयी। लेकिन वहां चिकित्सक नदारद थे।फिर उसे मुहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां से भी घायल को गोड़ऊर स्वास्थ केन्द्र वापस कर दिया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-