June 22, 2026

भदोही साइबर क्राइम टीम की बड़ी सफलता- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस नोट*

*जनपद भदोही*

*भदोही साइबर क्राइम टीम की बड़ी सफलता, आनलाइन फ्राड कर निकाले गये 70,000/- रुपयें वादी के खाता में वापस कराया गया ।*

पुलिस अधीक्षक भदोही महोदय द्वारा जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु साइबर क्राइम सेल को निर्देशित किया गया है कि किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही की जाये । जिसके क्रम में आवेदक श्री चेतन स्वरूप त्रिपाठी, सहायक अभियोजन अधिकारी, ज्ञानपुर भदोही द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताये कि मेरे मोबाइल नम्बर पर एक अन्जान नम्बर से काल आया और कहा कि मैं बीएसएनएल के नोएडा सर्विस सेन्टर से बोल रहा हूं, आपका मो0 नम्बर 15 साल पुराना हो गया है, उसका केवाईसी अपडेट करना है। केवाईसी अपडेट करने के नाम पर मुझसे टीम व्यूवर क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कराया तथा बोला कि जो स्टेप बता रहा हूं उसे फालो करते जाइए । तत्पश्चात उसने 10 रूपये का रिचार्ज करने को बोला मैंने रिचार्ज भी कर दिया, मेरे नम्बर पर 10 रूपये के रिचार्ज का मैसेज आया । उसके तुरन्त बाद मेरे मो0 नम्बर पर 70,000/- रूपये का ओटीपी आया फिर 4,980/- रूपये का ओटीपी आया जिसके बाद मेरे बैंक एकाउन्ट से दो बार में कुल 74,980/- रूपये डेबिट हो गया ।

उपरोक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, जनपद भदोही के निर्देशन में जनपद के साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ड पेमेन्ट कम्पनी, बैंगलौर से पत्राचार कर उपरोक्त धनराशि पर रोक लगवाकर 70,000/- रूपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराया गया ।

शिकायतकर्ता श्री चेतन स्वरूप त्रिपाठी, सहायक अभियोजन अधिकारी, ज्ञानपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर क्राइम टीम, भदोही पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । जनपद की साइबर क्राइम टीम द्वारा बताया गया कि फर्जी कस्टमर केयर नम्बर से सावधान रहे तथा ऐनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, टीम व्यूवर इत्यादि रिमोट एक्सेस ऐप इन्सटाल करने से बचे, क्योंकि आपके मोबाइल को फ्राड व्यक्ति रिमोट पर लेकर स्वयं संचालित कर सकता है । यदि किसी प्रकार से साइबर ठगी का शिकार हो जाते है तो तत्काल जनपद की साइबर क्राइम सेल से सम्पर्क करें, जिससे त्वरित कार्यवाही कर फ्राड व्यक्ति के खाते में गयी धनराशि की निकासी पर रोक लगाया जा सकें।

*साइबर क्राइम पुलिस टीम भदोही*

1.निरी0 श्री आशीष सिंह प्रभारी साइबर क्राइम सेल, भदोही

2. उ0नि0 श्री अरविन्द यादव साइबर क्राइम सेल, भदोही

3.आरक्षी राधेश्याम कुशवाहा साइबर क्राइम सेल, भदोही

4.आरक्षी अंकित त्रिपाठी साइबर क्राइम सेल, भदोही

5. आरक्षी अमित कुमार राय, साइबर क्राइम सेल, भदोही

*दिनांक* 15.06.2021