May 28, 2026

भदोही में छात्रा के साथ छेड़खानी, ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Spread the love

भदोही 12 फरवरी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरामिल चौराहे पर कोचिंग के लिए जा रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे एक मनचले युवक को चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया इन्दिरा मिल चौराहे की तरफ से आ रही एक बस में सवार होकर छात्रा इंदिरामिल चौराहे स्थित कोचिंग सेंटर आ रही थी मनचला युवक भी छात्रा के साथ उसी बस में सवार थाजैसे ही छात्रा इंदिरामिल चौराहे पर उतरी तो मनचला युवक छात्रा के साथ इंदिरामिल चौराहे पर उतर गया। जैसे ही छात्रा आगे बढ़ी मनचला युवक छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। मनचले युवक की हरकत को बढ़ता देख छात्रा शोर मचाने लगी। इंदिरामिल चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ाकर मनचले युवक को धर दबोचा तथा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा मौके पर पहुंचकर मनचले युवक को हिरासत में ले लिया।