भदोही 24 मार्च उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत भदोही-औराई मार्ग के बनकट गांव के सड़क किनारे स्थित एक मकान में तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर एक ट्रक मकान में जा घुसा तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक के मकान में घुसने से जहां मकान पूरी तरह क्षतिग्र्रस्त हो गया। वहीं मकान में सोया एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा रविवार के भोर का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने मकान में घुसे ट्रक को क्रेन द्वारा हटाकर आवागमन को चालू कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की भोर लगभग साढ़े पांच बजे भदोही से मिर्जापुर की तरफ जा रही ट्रक संख्या यूपी 51 ए.टी. 4047 जैसे ही भदोही-औराई मार्ग के बनकट गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसा। तेज आवाज के साथ मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। ट्रक बस्ती जिले की बतायी जा रही है। तथा उसे कानपुर निवासी रामेश्वर शाह नामक चालक चला रहा था। हादसे के समय मकान में ही एक किरायेदार भरत गौतम सोया था। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के कुछ ही मिनट पहले भरत गौतम लघुशंका के लिए बाहर निकला था। मकान बनकट निवासी भूलाधर दुबे का बताया गया है। हादसे में जहां ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही यूपी 100 डायल के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर क्रेन द्वारा घर में घुसे ट्रक को बाहर निकाला। भदोही-औराई मार्ग पर यह हादसा होने से मार्ग का एक लेन ठप हो गया था जिससे दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतारे लग गई थी। यूपी 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ट्रक को हटाकर आवागमन को चालू कराया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-