April 29, 2026

भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा को मौत के घाट उतारा-

Spread the love

*भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा को मौत के घाट उतारा*

जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं में शुरू हुआ था विवाद-

 

हनुमानगंज:- जमीन को लेकर शुरू हुये घरेलू विवाद मे भतीजे ने अपने सगे चाचा के पेट मे चाकू से कई वार किया जिससे चाचा खून से लतफत जमीन पर गिर गया आनफान मे उसे निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे एस आर एन रेफर कर दिया था मारने वाला युवक मौके से फरार मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार स्थित सरांय लाहुरपुर गांव निवासी वकील अहमद की पत्नी सबाना व उसके भाई मुन्ना की पत्नी बानो से गुरुवार की शाम 6:30-बजे गाली गलौज होने लगी देखते ही देखते छत से दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे इतने मे वकील सिद्दीकी 40-पुत्र अहमद को उसके भतीजे नियाज ने उसे पकड़ लिया और नियाज उर्फ मन्नू ने वकील के पेट मे चाकू से कई वार कर दिया जिससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया वकील को पहले निकट के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे एस आर एन के लिये रेफर कर दिया जहां उसकी मृत्यु हो गई

आरोपी मौके से फरार है, समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में कोई लिखा पढी नहीं की है।