*बिहार से बड़ी खबर :-*
*पटना में सीएम नीतीश को शख्स ने मारा मुक्का,*
*पुलिस ने हिरासत में लिया*
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला हुआ है। एक शख्स ने बख्तियारपुर में उनके ऊपर मुक्का चलाया। हालांकि सीएम को नहीं लगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार को हमला हुआ है। एक शख्स ने पटना से बख्तियारपुर में उनके ऊपर मुक्का चलाया। हालांकि, सीएम को चोट नहीं लगी। फिलहाल पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री निजी कार्यक्रम के तहत बख्तियारपुर गए थे।
*बता दें कि* योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वे किसी मूर्ती का माल्यार्पण करने के लिए जा रहे थे, तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, समय रहते सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया।


More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-