*चायल ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी देने वाले को पिपरी पुलिस ने दबोचा*
संगीन धाराओं में एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद आरोपी का धारा 151 में पिपरी पुलिस कर रही चालान
ब्लाक प्रमुख ने मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
चायल ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार प्रजापति पुत्र स्वर्गीय बच्चन लाल निवासी कटहुला गौसपुर थाना पिपरी जिला प्रयागराज के अनुसार पिछले कार्यकाल में उनकी पत्नी गांव की ग्राम प्रधान थी। उसी दौरान सूरज कुमार पुत्र राम सजीवन जो एक अपराधी, माफिया और गुंडा टैक्स वसूलने वाला युवा का है ने उनसे 5 बीघा जमीन पट्टे के तौर पर देने को कहा। दिलीप कुमार के इनकार कर देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। दिलीप कुमार ने थाना धूमनगंज में धारा 147 342 405 406 386 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद सूरज कुमार और उसके गैंग के लोगों ने फिर से दिलीप कुमार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी सूरज कुमार के तमंचा लहराते हुए एक फोटो वायरल होने पर पिपरी पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया।जानकारी के मुताबिक अब प्रभारी निरीक्षक पिपरी उसका चालान धारा 151 में करने जा रहे हैं जिससे पीड़ित ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार प्रजापति में काफी रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को इस आशय की शिकायत की है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-