November 7, 2026

ब्रेट ली ने भारत में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए डोनेट किये 41 लाख रुपए, कहा- भारत मेरा दूसरा घर- अजय मिश्रा

Spread the love

*ब्रेट ली ने भारत में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए डोनेट किये 41 लाख रुपए, कहा- भारत मेरा दूसरा घर, लोगों को तड़पते देखकर दुख हुआ*

 

दिल्ली :-कोरोना वायरस की त्रासदी से जूझते भारत की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर लगातार आगे आ रहे हैं. एक दिन पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए 37 लाख रुपये दान किए थे. अब पूर्व क्रिकेटर और अभी कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.उन्होंने भी भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए एक बिटकॉइन देने का वादा किया है. बिटकॉइन एक तरह की क्रिप्टो करेंसी है. अभी एक बिटकॉइन का मूल्य भारतीय मुद्रा में 41 लाख रुपये के आसपास है. ब्रेट ली यह मदद क्रिप्टो रिलीफ के तहत की है. उन्होंने पैट कमिंस की मदद की तारीफ भी की.