सियाराम मिश्रा
कोलकाता : असम के तिनसुकिया जिले में गुरुवार शाम को संदिग्ध उल्फा(आई) आतंकियों ने पांच युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना खेरबाड़ी गांव की है. बताया जाता है कि मारे गए युवक बंगाली मूल के थे. मारे गए लोग एक दुकान में बैठे हुए थे. उसी समय आतंकी संगठन के लोग वहां आए और उन्हें ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे ले गए.अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने युवकों को लाइन में खड़ा किया और एक-एक करके गोली मार दी. घटना के बाद पुलिस और सेना मौके पर पहुंची.मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने मंत्री केशव महंत और तपन कुमार गोगोई को घटना की जानकारी लेने के लिए मौके के लिए रवाना कर दिया.उन्होंने डीजीपी कुला सैकिया और एडीजीपी मुकेश अग्रवाल को भी घटनास्थल जाने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनसे कड़ाई से पेश आया जाएगा.पुलिस ने बताया कि यह घटना रात 8.55 बजे की है और घटनास्थल धोला-सादिया पुल से छह किलोमीटर दूर है. यह जगह असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के करीब है. अभी उल्फा (आई) ने जिम्मेदारी नहीं ली है. सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हत्या की निंदा की है. उन्होंने इन हत्याओं को एनआरसी से जोड़ा. बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘असम से बुरी खबर आ रही है. हम तिनसुकिया में हुए बर्बर हमले की निंदा करते हैं. क्या यह एनआरसी का नतीजा है? शोकसंतप्त परिवारों के प्रति दुख जताने के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं है. दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए.

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza