July 13, 2026

बैंकों में लेनदेन के समय में हुआ ये परिवर्तन।

Spread the love
बैंक कस्टमर कृपया ध्यान दें! आज से बैंकों में लेनदेन के समय में हुआ ये परिवर्तन। कोरोना वायरस के बढ़ते

संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी बैंक शाखाएं चार बजे तक खुली रहेंगी। आम लोग दो बजे तक ही बैंक से संबंधित काम कर सकेंगे, नई व्यवस्था आज से अगले आदेश तक लागू रहेगी।

बता दें कि इस समय कोरोना संक्रमण की जद में अलग-अलग बैंक के कुल 30 लोग संक्रमित हैं,जिसको देखते हुए ही बैंको में पहले की तुलना में अब ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। जिला अग्रणी प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आम लोगों के लिए बैंको में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लेन देन किया जाएगा। सभी शाखाएं शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी। इस दौरान एटीएम और बैंक मित्र पहले के तरह ही कार्य करेंगे। बैंकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कामकाज के दौरान मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और शाखाओं को नियमित रूप से साफ और सैनिटाइज रखने जैसे नियमों का पालन करना होगा।

वहीं मिथिलेश कुमार ने ग्राहकों से अपील की है कि जितना हो सके डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी बैंको के अपने अपने डिजिटल ऐप उपलब्ध है, ऐसे में उसकी जानकारी लेकर सभी तरह के ट्रांसफर, बिल भुगतान घर बैठे ही कर सकते है, ताकि संक्रमण का जोखिम कम हो और बेवजह बैंको में भीड़ न लगे।