September 20, 2026

बैंकॉक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय,ये टैंकर कल से आने शुरू हो जायेंगे- केजरीवाल- अजय मिश्रा

Spread the love

दिल्ली-केजरीवाल की PC-

 

बैंकॉक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय,ये टैंकर कल से आने शुरू हो जायेंगे- केजरीवाल

 

इससे ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी और हमें अपनी पूरी ऑक्सीजन मिलनी शुरू हो जाएगी- केजरीवाल

 

केंद्र से वायुसेना की मदद मांगी है ,उनका रवैया सकारात्मक है-केजरीवाल

 

फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी- केजरीवाल

 

 

अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है,उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट हमारे देश के हैं- केजरीवाल