October 21, 2026

बेवफा पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या-सुशील झा

Spread the love

दुमका :- (झारखंड)

– – – – – – – – – – – – –

 

*बेवफा पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की , की हत्या*

🔹️ क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की दुमका ईकाई के प्रखंड सहयोगी टीम के प्रयास से जिले के सरैयाहाट प्रखंड के मंडलडीह गाँव में एक रहस्यमयी हत्या का हुआ उजागर ।

 

🔹️ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन पर C.I.B. मेंम्बर एवं उनके सहयोगियों द्वारा किए गए पहल पर आखिरकार 23/7/21 को शाम 6:00 बजे पुलिस के दुबारा दबिश पर घर मे दफनाए लाश को निकाला गया बाहर ।

 

🔹️ग्रामीणों द्वारा दी गई पूर्व की सभी जानकारी और आशंकाओं को पाया गया सच ।

 

🔹️ मंडलडीह गाँव के सोनू पोद्दार नामक लापता युवक की पड़ताल से संबंधित खबर फैलते ही एवं पुलिस की दुबारा दबिश पड़ते ही जुटी भीड़ के सामने महिला ने कबूला सारा कांड ।

🔹️ अभियुक्त महिला ने अपने घर के अंदर ही अपने आशिक के साथ मिलकर आंगन में बने सैप्टिक टंकी में अपने पति को मारकर छुपाई थी लाश

 

🔹️ अभियुक्त महिला गौरी देवी और उसके आशिक रवि मिस्त्री को हिरासत में लेकर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

🔹️ चौकन्ना कर देनेवाले इस कांड से पूरे इलाके में फैल चुकी है सनसनीखेज खबर ।

 

सुशील झा