June 10, 2026

बेटी को जो दे शिक्षा और पहचान, वही माता-पिता हैं महान-

Spread the love

*“बेटी को जो दे शिक्षा और पहचान, वही माता-पिता हैं महान”*

आयकर परिवार, प्रयागराज द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्‍सव’ की श्रृंखला में, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय जसरा, प्रयागराज में आयकर अधिवक्ता संघ, चार्टर्ड एकाउंटेंट संघ की प्रयागराज शाखा एवं बेसिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज के समन्वय एवं आपसी सहायोग से बालिकाओं के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु कार्यक्रम का दिनांक 23.11.2022 को आयोजन किया गया। उक्‍त कार्यक्रम में बालि‍काओं के शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु इन्‍टरनेट कनेक्‍शन सहित नया कम्‍प्‍यूटर सेट तथा अन्‍य पठन-पाठन हेतु उपयोगी सामग्र‍ियों को आयकर परिवार की ओर से उक्‍त विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर माननीय मुख्‍य आयकर आयुक्‍त, इलाहाबाद, श्री संजय अवस्‍थी ने इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को ऐसी परिस्थितियां उत्‍पन्‍न करनी हैं जिससे ‘अबला नारी’ की संकल्‍पना ‘सबला नारी’ की संकल्‍पना में परिवर्तित हो सके। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान आयकर आयुक्‍त, इलाहाबाद डॉ. शिखा दरबारी ने बालिकाओं की श‍िक्षा पर जोर देते हुये कहा कि बालिकाओं की समुचित शिक्षा होने पर ही उन्‍हें समाज में बराबरी का दर्जा हासिल हो सकेगा। कार्यक्रम के आयोजन में बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज श्री प्रवीण तिवारी एवं खण्‍ड शिक्षा अधिकारी, जसरा श्री अभिषेक वर्मा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में आयकर विभाग की ओर से अधिकारीगण, आयकर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, आयकर अधिवक्ता संघ की ओर से वरिष्‍ठ सदस्‍य श्री अजीत धवन, श्री अरविन्‍द मिश्र तथा अन्‍य सदस्‍य एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट संघ की प्रयागराज शाखा की ओर से श्री राजेश पाण्‍डेय, श्रीमती निधि अग्रवाल तथा अन्‍य सदस्‍य उपस्थित रहे।