शातिर लुटेरों ने एक से बढ़कर एक जिले भर में बड़ी घटना को अंजाम देकर बेखौफ तरीके से पुलिस की बढ़ा दी बेचैनीl
कौशांबी इस समय की बड़ी खबर जिले भर में अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले शातिर लूटेरों पर ताबड़तोड़ कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ चरवा इलाके में चोरी का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला स्थानीय थाना चरवा इलाके में बेरुवा चौराहा पर मोबाइल शॉप की एक बड़ी दुकान है। जिसमें बीती रात चोरों ने पीछे से पक्की दीवार में सेंध काटकर मोबाइल शॉप की दुकान में लूट की घटना का अंजाम दिया गया है। चोरी की सूचना पर सीओ थानेदार एवं एसओजी टीम घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घटना के बारे में पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है। कि उस चौराहे पर रात और दिन पुलिस का पहरा रहता है। लेकिन पुलिस की पलक झपकते ही लुटेरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी है। इस घटना की चर्चा कई सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इतना ही नहीं बता देना चाहता हूं। इसी चौराहे पर मौजूद रावेंद्र मोबाइल शॉप और रोहित मोबाइल शॉप की दुकान में पिछले वर्ष लुटेरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिनकी तहरीर स्थानीय थाना चरवा में दिया गया था। लेकिन आज तक चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस नहीं पकड़ सकी और ना ही इन मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह भी मामला तो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। उस समय भी पुलिस वालों का पहरा रातों दिन रहता था। इसलिए बैंक शाखा भी वहां मौजूद है। रखवाली को मनमानी कहा जाए यह कानून व्यवस्था की लापरवाही माना जाये। और एक बड़ा मामला सामने आया है। इसी चौराहे पर मौजूद एक और मोबाइल शॉप छुटकू बड़कू पुत्रगण शिवलाल मोरिया की दुकान है। कई महीनों पहले चोरी की मोबाइल की खरीददारी में बड़कू को एसओजी टीम ने पूछताछ हेतु थाने ले गई थी। उसके बाद उसको छोड़ दिया गया था। लेकिन इस मामले का भी अता पता नहीं चल सका यह सब मामला बड़ा है। एवं गंभीर जांच का विषय है। चौराहे पर अपराधिक घटनाओं का खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई है। अब तो देखना यह होगा कि कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। और बड़ी बड़ी घटनाओं का खुलासा भी किया जा रहा है। चर्चा जनता के बीच बड़ी तेजी से हो रही है। और दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों से जानकारी लेने के बाद बताया जाता है। कि रात दिन पुलिस का पहरा रहने के बाद इतनी बड़ी चोरी की घटना कैसे और क्यों हो गई हैं। इतना ही नहीं दुकानदारों ने बताया है। कि पूर्व में चोरी की घटनाओं के बारे में स्थानीय थाने में तहरीर दिया गया था। तो पुलिस वालों ने चोरी की घटना को संज्ञान में ना लेकर अभियोग दर्ज नहीं किया है। जो कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-