April 20, 2026

बेखौफ चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ – दीपक कुमार सिंह

Spread the love

 वाराणसी :-

चोलापुर क्षेत्र- थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरसौना बाजार के करीब भवानीपुर (पक्केपर) बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया है । जानकारी के अनुसार मनोज सिंह अपने घर के बाहर बरामदे में रात को सोए हुए थे। बेखौफ चोरों ने घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के माध्यम से आंगन में उतर कर घर में रखे हुए अलमारी से तीन सोने की सिकड़ी, सात अंगूठी ,एक मंगलसूत्र व हाथ का ब्रेसलेट और उसमें रखा हुआ ₹10000 उठा ले गए । सुबह जब इसकी जानकारी मिली तब देखा कि कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है, आलमारी खुली हुई है,उसमें रखा हुआ पूरा सामान गायब दिखा।सुबह ही तुरन्त मैं इसकी सूचना तत्काल थाने पर दिया। और चोरी गया सामान का तहरीर भी दिया। तहरीर मिलने पर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।