बीपीएल श्रेणी की युवतियां आर्थिंक सहायता हेतु आवेदन 13 जून तक_
प्रयागराज_ जिला प्रबंधक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के बेरोजगार बी0पी0एल0 श्रेणी के युवतियों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘आटा/मसाला चक्की योजनान्तर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे संचालित है। अनुसुचित जाति के युवतियों को रू0 20 हजार ,जिसमे रू० 10 हजार अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याजमुक्त ऋण के रूप में विशेष केन्द्रीय सहायता की धनराशि से दी जायेगी। शहरी आवेदक 13 जून तक आवेदन हेतु विकास भवन कक्ष संख्या 82 तृतीय तल मे 10 बजे से 05 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन सम्बन्धित विकास खण्ड में ग्राम विकास अधिकारी (स0क0)/सहायक विकास अधिकारी (स0क0) से सम्पर्क कर सम्बन्धित विकास खण्ड में आवेदन कर सकते है।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-