पटना
बीजेपी नेता सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री का पद जाने के बाद एक बार फिर से ऐक्टिव हो गए हैं। सुशील मोदी ने एक बार फिर से अपने फेवरेट लालू प्रसाद यादव को टारगेट किया है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश के तहत एनडीए विधायकों के दल बदल कराने का प्रयास कर रहे है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद प्रसाद इस नंबर से बात कर सकते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘लालू एनडीए विधायकों को रांची से टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने जब फोन किया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने कहा कि जेल से इस प्रकार के गंदे खेल मत खेलिए, आपको सफलता नहीं मिलेगी।’

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-