October 27, 2026

बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत- अजय मिश्रा

Spread the love

*बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत!*

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हो सकती हैं। यह सीट इस साल मार्च महीने में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद से खाली है। मंडी लोकसभा के अलावा राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी फाइनल करने के लिए हिमाचल बीजेपी की चुनावी कमेटी धर्मशाला में बैठकर करने जा रही है। राज्य में फतेहपुर, जुब्बल कोथकाई और अर्की विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है। अर्की सीट 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के इस साल 8 जुलाई को निधन के बाद से खाली पड़ी है। वहीं, बका दो सीटें भी यहां जीते उम्मीदवारों की मौत के बाद इस साल ही खाली हुई हैं।