June 5, 2026

बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा सपा बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही-

Spread the love

लखनऊ…….बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा सपा बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की ‘बी’ टीम हैं. बसपा नेता ने कहा कि 2017 में सरकार बनते ही भाजपा ने अखिलेश यादव के कई कामों की जांच शुरू कराई, लेकिन आज तक एक भी जांच में निर्णय सामने नहीं आया.
******
बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह ने सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव को लेकर दावा किया कि वह भी भाजपा की ‘प्लानिंग’ का हिस्सा हैं. बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ अक्सर उनकी बैठक होती रहती है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग जो कार्यक्रम बनाते हैं उसमें उनकी भी सहभागिता होती है.।।