August 30, 2026

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, कई घायल*

Spread the love

*बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 की मौत, कई घायल*

रविवार की सुबह बिहार में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। वैशाली में सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। शुरुआती सूचना के मुताबिक  इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह हादसा सुबह तीन बजकर 52 मिनट पर हुआ है। बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। बता दें कि ट्रेन नम्बर 12487 जोगबनी से आनंद विहार स्टेशन तक जाती है।