*बिहार में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत*
बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है। पूर्व मध्य रेलवे के गोल्डिंनगंज स्टेशन पर रक्सौल से आ रही सदभावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी मामले के छानबीन में जुट गई है।
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पति-पत्नी और एक बच्चा रेल लानन पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिघवारा जीआरपी को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। शवों की शिनाख्त के लिए जीआरपी की टीम आसपास के लोगों के पूछताछ कर रही है।




More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-