April 17, 2026

*बिहार में बोले पीएम मोदीजो आग आपके दिल में, वही मेरे दिल में*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने बेगूसराय के बरौनी पहुंचे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए बिहार के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि देशवासियों के दिल में जो आग लगी है वही आग मेरे अंदर भी धधक रही है।

उन्होंने कहा कि आज यहां हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इनमें पटना शहर को स्मार्ट बनाने और बिहार के औद्योगिक विकास एवं युवाओं को रोज़गार देने से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को गैस पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है। हमारी सरकार की विकास यात्रा दो पटरियों पर एक साथ चल रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं, औद्योगिक विकास और लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना। उन वंचितों, शोषितों, पीड़ितों का जीवन आसान बनाना जो पिछले 70 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष रहें थे।