jamshedpur news by Kaushik Vagadia
CiB chief :
बिष्टुपुर बहुचर्चित स्वर्ण आभूषण की दुकान छगनलाल एंड संस ज्वेलर्स के कर्मी से सरेआम 32 लाख की लूट, पिस्टल की बट से मारकर किया घायल —
जमशेदपुर में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए है, अपराधियो के अंदर से पुलिस का डर खत्म सा होगया है, सरेआम लूट की घटना को अंजाम दे रहे है, ताजा मामला बिष्टुपुर थाना के गजराज मैंसन के पास का है जहां छगनलाल एंड ज्वेलर्स स्वर्ण आभूषण की दुकान के कर्मी से हथियारबंद अपराधियों ने 32 लाख की लूट कर ली. अपराधियों ने बैंक के नीचे ही कर्मियों को रोका और पिस्टल की बट से मारकर घायल कर रुपए लूटकर फरार हो गए, इधर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता और बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत घटना स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
घायल कर्मी विजय कुमार दोषी ,
प्रद्युमन मंडल ने बताया कि वो अपने साथी विजय के साथ 32 लाख रुपए लेकर बैंक में जमा करने पहुंचे थे, तभी गेट के पास ही दो युवक हथियार लेकर पहुंचे और विजय कर्मी के सिर पर पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया वहीं अपराधियों ने उसके छाती पर वार किया जिससे वह नीचे गिर गया। अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग लूटा और जी टाउन मैदान की ओर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-